भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर सारंगी में निकली प्रभात फेरी. सारंगी मंडल अध्यक्ष ने कहा गरीबों की मदद करने का संकल्प लें कार्यकर्ता | New India Times

रहीम शेरानी/जयराज भट्ट, सारंगी/झाबुआ (मप्र), NIT:

भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर सारंगी में निकली प्रभात फेरी. सारंगी मंडल अध्यक्ष ने कहा गरीबों की मदद करने का संकल्प लें कार्यकर्ता | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर सारंगी मंडल द्वारा ग्राम सारंगी में भाजपा कार्यालय पर झंडा वंदन व राष्ट्रीय गीत के बाद प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें भगवान श्री राम के भजन गाते हुए भाजपा के कार्यकर्ता सारंगी नगर का भ्रमण किया. नगर भ्रमण के बाद भाजपा कार्यालय पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुना गया. सारंगी मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी ने बताया कि कार्यकर्ताओं की बदौलत बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. आज कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं, क्योंकि हाल ही में 4 राज्यों में बीजेपी की जीत हुई है. स्थापना दिवस पर अपने कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा है कि वो गरीबों की सेवा करने का संकल्प लें. एक-एक कार्यकर्ता अगर गरीबों की किसी ना किसी रूप में मदद करेंगे तो अंतिम पायदान पर जो लोग हैं, वो आगे आएंगे और देश आगे बढ़ेगा. इसी संकल्प के साथ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है.

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत, सारंगी सरपंच फुंदीबाई मेडा, महामंत्री रामचंद्र भूरिया, भंवर सिंह गहलोत, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुखराम परमार, वरिष्ठ नेता परमानंद पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष देव सिंह निनामा, बिरज पोरवाल, सोम सिंह गणावा, सुरसिंह मीणा, मंडल मंत्री मीरा दिनेश मुनिया, तेजपाल सिंह राठौड़, नानूराम भूरिया, सरपंच रजनीश पाटीदार, कार्यालय मंत्री बाबूलाल पाटीदार, आईटी सेल दीपक मालवीय, मीडिया प्रभारी सुरेंश परिहार महिला मोर्चा रेशम बाई भूरिया, अजजा मोर्चा उपाध्यक्ष गवजी वसुनिया, रामचंद्र मुनिया, नंदराम भूरिया, कालू सिंह सोलंकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version