मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर के वार्ड क्रमांक 10 पार्षद नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण जयसवाल द्वारा नाली निर्माण के संदर्भ में सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया. वार्ड के किशोर सिंह ठाकुर के घर के पास पारस चौरसिया के घर तक नाली निर्माण कार्य हेतु नाली खुदाई की गई थी जिससे ठेकेदार द्वारा अज्ञात कारणों से पुर दिया गया जिससे वार्ड वासी नाराज हैं. ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि कार्य में लापरवाही ठेकेदार द्वारा की जा रही है जिसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. यदि 7 दिन के अंदर नाली निर्माण कार्य नहीं हुआ तो वार्ड वासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी नगरपालिका की होगी. ज्ञापन सौंपते समय उपाध्यक्ष अरुण जयसवाल, दीपक सेखरवार, विशेष चौरसिया, आलोक वाईकर, गणेश सोनी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे.
