मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत जुन्नारदेव से सटी ग्राम पंचायत दत्तावादी ग्राम पंचायत भवन के सामने ही कई मीटर तक खस्ता हालत में सड़क तब्दील हो चुकी है जब पास में सड़कों के यह हाल है तो विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में कैसी सड़के होंगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। आने जाने वाले लोग सहित राहगीरों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है फिर भी ग्राम पंचायत के नुमाइंदों ने ध्यान देकर कभी अपनी जागरूकता रोड निर्माण में नहीं दिखाई जिसका खामियाजा वार्ड वासियों सहित राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है. बड़े-बड़े गड्ढे सड़क पर नजर आ रहे हैं जिसके कारण दुर्घटना भी हो सकती है साथ ही दिन में परेशानी से आने जाने वाले लोग रात में डबल परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण अंचल के वासियों को आखिर कब मिलेगी सड़क की सुविधा कहीं ना कहीं ग्रामीणों में सवाल बना हुआ है. उच्च अधिकारियों को मामले पर संज्ञान लेने की जरूरत है जिससे कि ग्रामीण वासियों की समस्या का समाधान हो सके. अब देखना होगा कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार ध्यान देते हैं या नहीं।
