अमरनाथ यात्रा में खाई में गिरी बस में मरने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हज़ार रुपए सहायता राशि देने का किया ऐलान | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​

अमरनाथ यात्रा में खाई में गिरी बस में मरने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हज़ार रुपए सहायता राशि देने का किया ऐलान | New India Timesमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते रोज जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस के खाई में गिर जाने से मृत हुए अमरनाथ यात्रियों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री चैहान ने मृतक श्रद्धालुओं के परिजन को दो-दो लाख और घायल श्रद्धालुओं के लिए 50 हज़ार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।

ग्वालियर कलेक्टर श्री राहुल जैन ने मीडिया को बताया कि जिला प्रशासन ने मृत श्रद्धालुओं के शव लेने के लिए एक दल भेजा है जो नई दिल्ली पहुंच गया है, साथ ही घायल श्रद्धालुओं के बेहतर से बेहतर इलाज़ के लिए भी जिला प्रशासन सतत संपर्क में है।​अमरनाथ यात्रा में खाई में गिरी बस में मरने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हज़ार रुपए सहायता राशि देने का किया ऐलान | New India Timesश्री जैन ने बताया कि जो तीन मृतक ग्वालियर के बताए गए थे, उनमें से 2 टीकमगढ़ जिले के और एक ग्वालियर निवासी हैं। ग्वालियर के केसरबाग निवासी श्री राजेन्द्र सिंह यादव की मृत्यु इस बस दुर्घटना में हुई है। उनके साथ अमरनाथ यात्रा पर गए टीकमगढ़ निवासी रवि यादव और संजय यादव की भी इस दुर्घटना में मृत्यु हुई है। ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई टीम एम्बुलेंस से इन तीनों मृतकों के शव लेकर ग्वालियर आ रही है। कलेक्टर ने बताया कि ग्वालियर जिले के दो श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिनका इलाज जम्मू के हॉस्पिटल में चल रहा है।

एडीएम ग्वालियर श्री शिवराज वर्मा ने मीडिया को बताया कि टीकमगढ़ जिला प्रशासन से चर्चा हो गई है। वहां से एक शव वाहिका टीकमगढ़ के मृतकों के शव लेने मंगलवार की सुबह ग्वालियर पहुंच जाएगी। श्री वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के परिपालन में रेडक्रॉस से मंगलवार को ग्वालियर के मृतक के परिजन को राहत राशि प्रदान कर दी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version