मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो संदीप साकलकर, सचिव ललित जैन एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन श्याम आडवाणी ने बताया कि विगत 15 -20 दिनों से गर्मी की आहट शुरू होने के कारण इंसानों के साथ-साथ पक्षी भी मौसम की मार झेल रहे हैं। भीषण गर्मी और लू के कारण हज़ारों पक्षी बेमौत तड़प-तड़प के मर रहे हैं। बेरहम मौसम, भीषण गर्मी, वृक्षों की अंधाधुंध कटाई, दाना-पानी की कमी ही पक्षियों की असमय मृत्यु का कारण है। ऐसी स्थिति में रोटरी क्लब बुरहानपुर ने पक्षियों के लिये दाना-पानी की व्यवस्था करने का पुण्याई काम के तहत 03 अप्रैल 2022 रविवार को शाम में 5 00 बजे सी.के. कॉलोनी के मेन गार्डन में पक्षियों के लिए सिकोरे (मिट्टी का पात्र) घर घर जा कर सशुल्क (रियायती दर पर) वितरित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप साकलकर, सचिव ललित जैन, प्रोजेक्ट चेयरमैन श्याम आडवाणी, दिनेश तिवारी, राजेंद्र सलूजा, दीपक सलूजा, प्रवीण चापोरकर, प्रियल जय राज जैन, विजय मिहानी, प्रफुल्ल मुंशी, पवन लाठ, डॉक्टर सतीश कापड़िया, राजीव सोनी, प्रशांत श्रॉफ, जेपी लखोटिया आदि उपस्थित थे।
