जैतपुर थाना की पुलिस से ज्यादा सक्रिय हैं शातिर चोर | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

जैतपुर थाना की पुलिस से ज्यादा सक्रिय हैं शातिर चोर | New India Times

उत्तर प्रदेश योगी की पुलिस पूरी तरह सुस्त नजर आ रही है। जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने का दम भरने वाली पुलिस की आंखों के सामने लूट की वारदात हो रही है लगातार पुलिस आंखों में धूल झोंक कर चुनौती दी जा रही है, और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।
जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नाथूपुर लौधना सोहगूपुर बाजार में चोरी की वारदातें शवाब पर हैं आए दिन कहीं ना कहीं चोरी हो रही है लगता है जैसे अंधेरी रातों में सुनसान राहों पर यह शातिर चोर किसी शहंशाह की तरह निकल रहे हैं। चोरी के लिए औजार हाथ में लिए ताले तोड़े और निकल गए लाखों का माल लेकर। जैतपुर थाना क्षेत्र में भी इनकी सक्रियता बढ़ती जा रही है एक हफ्ते में लगातार तीन चोरियां खुलासा एक भी नहीं कर पाई पुलिस लोगों के प्रति पुलिस की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जैतपुर थाना की पुलिस से ज्यादा सक्रिय हैं शातिर चोर | New India Times

संदीप कुमार स्वर्गीय शिवराम मौर्य ने बताया कि लगातार चोरी की घटना से हम दुकानदार दहशत में हैं। दो दिन पहले राकेश कुमार पुत्र रामधारी मौर्य की दुकान पर भी दुकान के पीछे से सेंघ मारी गई थी, मगर चोर कामयाब नहीं हो पाए थे आज की बीती रात 3 अप्रैल को दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी कर ले गए चोर। क्षेत्र में भी इनकी सक्रियता बढ़ती जा रही है। रही बात पुलिस की तो हर वारदात के बाद एक ही काम पुलिस जांच कर रही है कार्रवाई के नाम पर घुट्टी पिलाई जा रही है। निजामुद्दीन ने बताया कि कल रात हम लोग रखवाली कर रहे थे, रात्रि 1:00 बजे के करीब जैसी आंखें लगी चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके थे, लगभग 1:30 बजे के करीब पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनते ही चोर हड़बड़ाहट में भाग गए शातिर चोर जिस गाड़ी से आए हुए थे इस गाड़ी की तेल की टंकी लीकेज थी जिसके सहारे हम लोगों ने पीछा किया, मगर आजमगढ़ हाईवे होकर वह भाग निकले। मगर रात्रि में पुलिस ने पीछा करना मुनासिब नहीं समझा सभी दुकानदार दहशत में और पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version