मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव नगर के वार्ड क्रमांक 17 और 18 पेट्रोल पंप के पास शराब दुकान खुलने से पहले वार्ड वासियों ने चिंता जताते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और नेताओं के पास पहुंचकर बताई समस्या। नई शराब दुकान खुलने जा रही हैं। जिससे वार्ड वासी काफी परेशान एवं चिंतित नजर आ रहे हैं साथ ही वार्ड वासियों ने बताया कि बीच बस्ती में शराब दुकान खोलने से आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहेगा जिस स्थान पर शराबी अपने शराब के नशे में झूम कर आए दिन धमाचौकड़ी मचाएंगे जिस स्थान पर शराब दुकान खोलने जा रही है वहां पर कम से कम 20 से 25 परिवार रहते हैं जिनमें पढ़ने लिखने वाले बच्चे महिलाएं बहू बेटी निवास करती है जिससे शराब दुकान के खुलने से इन्हें अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ेगा शराब की दुकान खोलने से यहां रहने वाले परिवारों मैं रहने वाले बच्चे सहित अन्य लोगों पर असामाजिक तत्वों का बुरा प्रभाव पड़ेगा शास्त्री नियमों का घोर उल्लंघन करते हुए शराब की दुकान खोली जा रही है जिसे तत्काल संज्ञान लेकर निराकरण करने की मांग की गई जिसमें वार्ड पार्षद विक्रांत अब्दुल रागीब शोएब खान राशिद खान सहित अनेकों वार्ड वासी बड़ी तादाद में उपस्थित होकर अपनी मांग रखी।
