नवयुग उत्थान वेलफेयर सोसाइटी एवं लायंस हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नवयुग उत्थान वेलफेयर सोसाइटी एवं लायंस हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन | New India Times

एनजीओ नवयुग उत्थान वेलफेयर सोसाइटी ने लायंस हॉस्पिटल के साथ संयुक्त रूप से विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन जुन्नारदेव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भतोडिया खुर्द में किया. एनजीओ के सचिव कपिल मंडले ने बताया कि निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में लगभग 250 लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया साथ ही दवाइयों का वितरण किया गया और 15 लोगों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए गाड़ी द्वारा परासिया हॉस्पिटल भेजा गया जहां पर उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा और मरीजों का रहना खाना भी निःशुल्क रहेगा. एनजीओ द्वारा दिनांक 7 अप्रैल 2022 को हिरदागढ़ में पंचायत छिंदीकामथ में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है, जिसे भी नेत्र जांच करवानी है वहां पर उपस्थित हो सकते हैं. लायंस हॉस्पिटल के डॉक्टर रोशन पहाड़े जी एवं स्टाफ नर्स शिवानी नाग कविता राठोर द्वारा मरीजों का उपचार किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रुप से दिनेश भलावी, सचिन सराठे, राहुल ठाकुर, अंकित तारन, महेश भलावी, वीरेंद्र राजवंशी, धन कुमार, कमलेश टेकाम आदि का सहयोग रहा,

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version