एचडीएफसी बैंक ने कम समय में जो उपलब्धि हासिल की है वह काबिले तारीफ है: निशान्त सिंह | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

एचडीएफसी बैंक ने कम समय में जो उपलब्धि हासिल की है वह काबिले तारीफ है: निशान्त सिंह | New India Times

एचडीएफसी बैंक ने कम समय में जो उपलब्धि हासिल की है वह काबिले तारीफ है, उपभोक्ताओं की अधिकता को देखते हुए बैंक ने शहर में दूसरी ब्रांच खोली है। उक्त वक्तव्य पूर्व उपसभापति एवं नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि निशांत सिंह ने उद्घाटन के दौरान कहे।
मंगलवार को मित्तल कॉलोनी के सामने एचडीएफसी बैंक की दूसरी शाखा का उद्घाटन समारोह में नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि निशांत सिंह ने कहा है कि निजी बैंक होने के नाते उपभोक्ताओं को त्वरित सुविधा मुहैया कराते हैं और उपभोक्ताओं को किसी भी तरह परेशान नहीं होने देते हैं। सिंह ने कहा कि एचडीएफसी बैंक उपभोक्ताओं की पहली पसंद बन गई है इसीलिए लोग इस पर काफी विश्वास करते हैं और यह उनके विश्वास पर खरी उतर रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सीईओ चेतन चौहान ने कहा कि एचडीएफसी बैंक ग्राहकों का पूरा ध्यान रखती है इसी वजह से इन्होंने काम समय मे दूसरी ब्रांच खोली है। उन्होंने कहा कि आगे भी ग्राहकों का ध्यान रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलस्टर हेड अंशु शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य है कि ग्राहकों को तुरंत सुविधा के साथ उनका पूरा ध्यान रखा जाए। इससे पूर्व नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि निशांत सिंह ने बैंक का फीता काटकर उद्घाटन किया। बैंक के कर्मचारियों ने अथितियों का स्वागत किया। इस मौके पर बैंक मैनेजर पीयूष गुप्ता, बैक अप ब्रांच मैनेजर अमन गोयल, राज त्यागी, कमल शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

One thought on “एचडीएफसी बैंक ने कम समय में जो उपलब्धि हासिल की है वह काबिले तारीफ है: निशान्त सिंह”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version