10 करोड 30 लाख रूपये के चरस के साथ पीलीभीत के तीन और शाहजहांपुर का एक तस्कर गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

10 करोड 30 लाख रूपये के चरस के साथ पीलीभीत के तीन और शाहजहांपुर का एक तस्कर गिरफ्तार | New India Times

थाना बण्डा पुलिस ने तीन पूरनपुर जिला पीलीभीत और एक जनपद शाहजहांपुर सहित चार मादक तस्करों को गिरफ्तार कर
10 करोड़ 30 लाख रुपये का चरस बरामद किया है।

वी0एस0 वीर कुमार, क्षेत्राधिकारी पुवायां एवं मनोज कुमार, थाना प्रभारी बण्डा के नेतृत्व में उ0नि0 पवन सिंह, उ0नि0 सन्तोष कुमार सिंह, अरविन्द कुमार आदि पुलिस टीम ने ददूरी तिराहे से आरिफ नूर उर्फ हरी मिर्च नि0 ग्राम शेरपुर कलां थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, शाबान अली उर्फ मिथुन पुत्र नि0 टंडोला थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, फूलचन्द्र नि0 ग्राम दूधिया खुर्द थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत. निरंजनलाल नि0 ग्राम नरेन्द्रापुर थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर को मोटरसाइकिल पर चरस सहित गिरफ्तार किया गया. आरिफ नूर उर्फ हरी मिर्च के कब्जे से 1 किलो 845 ग्राम चरस, निरजंनलाल के कब्जे से 1 किलो 425 ग्राम चरस, शाबान अली उर्फ मिथुन के कब्जे से 825 ग्राम चरस तथा चौथे, फूलचन्द्र के कब्जे से 1 किलो 55 ग्राम चरस बरामद हुई। चारों लोगों के कब्जे से कुल 5 किलो 150 ग्राम भारी मात्रा में चरस (जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड 30 लाख रूपये) व 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

एस. आनन्द ने बताया कि थाना बण्डा पुलिस ने चार मादक तस्करों को गिरफ्तार किया जिन के कब्जे से 5 किलो 150 ग्राम चरस बरामद की है जिस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ 30 लाख रुपए है. पूछताछ करने पर बताया कि ये लोग नेपाल से चरस लाकर अलग-अलग जनपदों में जैसे पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूँ आदि जगहों पर तस्करी करते थे. गिरफ्तार अभियुक्तों पर थाना बण्डा में नियम अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version