मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर जिले के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों एवं कवियों द्वारा आकाशवाणी केन्द्र खंडवा के आमंत्रण पर काव्यपाठ किया गया। उक्त काव्यगोष्ठी में सेवा निवृत्त प्राचार्य, साहित्य शिरोमणि एवं कवि सम्मेलनों में अनेक पुरस्कारों से सम्मानित, काव्य रचना संग्रहों के रचयिता,अनेक आकाशवाणी केन्द्रों से वर्षों से साहित्य रचनाओं के माध्यम से योगदान देने वाले कवि, साहित्यकार एवं गीतकार “डा.वीरेन्द्र सिंह “चित्रकार” ने गोष्ठी के मंगलाचरण के रूप में मां शारदे की वंदना गीत का सस्वर पाठ किया।
और फागुन गीत, राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत “भारती पुकारे” रचना मधुर कंठ से सुनाकर गोष्ठी को ऊंचाईयां प्रदान की।इसी अवसर पर”डा.शिव कुमार आचार्य” कवि एवं गीतकार ने अपनी श्रेष्ठ रचना “मित्रता भाव” तथा “बेटी है तो कल है”को सुनाकर सभी का मन जीत लिया। गोष्ठी का संचालन करते हुए श्री अनिल कुमार मिश्रा “क्रांति”ने शहीद भगतसिंह तथा बापूजी श्री महात्मा गांधी जी के विषय में उनके देश के प्रति महान् योगदान से भरपूर रचना का पाठ किया।
कवि गोष्ठी के अंत में सभी कवियों साहित्यकारों ने आकाशवाणी खंडवा द्वारा साहित्य गतिविधियों के माध्यम से समाज में जागरूकता पैदा करने आने वाली पीढ़ी को साहित्यक रूचि पैदा करने के लिए एवं आस पास के क्षेत्र के कवियों एवं साहित्यकारों को आमंत्रित करने अपनी रचनाओं को सुनाने का अवसर प्रदान करने हेतु आकाशवाणी केन्द्र के निदेशक एवं उनके सहयोगी अधिकारियों कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कविगोष्ठी का समापन किया। इस का प्रसारण दिनांक 04/04/2022 को रात्रि 8.30 बजे होगा।
