पाकिस्तान से फ्राड कॉल की दस्तक, इंडिया में आने लगी है वीडियो काल, रिसीव किया तो बैंक खाते से निकल जाएगी रकम | New India Times

मो. मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पाकिस्तान से फ्राड कॉल की दस्तक, इंडिया में आने लगी है वीडियो काल, रिसीव किया तो बैंक खाते से निकल जाएगी रकम | New India Times

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की नापाक हरकतें एक बार फिर से उजागर हुई हैं। अब सीमा पार से हिंदुस्तानियों के स्मार्ट फोन में फ्रॉड कॉल आना प्रारंभ हो चुका है। प्लस 92 से शुरू होने वाले डिजीट से वीडियो कॉल को रिसीव ना करें दुर्गेश डेहरिया बताते हैं कि व्हाट्सएप नंबर 9074314660 पर आज सुबह तकरीबन 10:35 बजे पाकिस्तान के सीरीज वाले फोन
+92 3167820838स से वीडियो कॉल आई अंजान नंबर रिसीव करने से लोगो को कभी लकी ड्रा,लाटरी,कौन बनेगा करोड़पति और लक्जरी कार जीतने जैसे लुभावने लालच देकर तो कभी एटीएम,क्रेडिट कार्ड क्लोन बनाकर खाता धारक से उनकी व्यक्तिगत जानकारी ली जा रही है। हैकर्स लोगों के खाते से रकम साफ कराने में देर नहीं करतें। इसलिए हमें सतर्क रहना चाहिए। धोखाधड़ी से बचने के लिए निजी जानकारी शेयर करने से बचें। संदेह होने पर बैंक शाखा में जाकर सम्पर्क करें। कुछ समय पहले लोगों को झारखंड के जामताड़ा से फ्राडकॉलर ने देशभर में अपना आतंक फैलाया था कई लोगों की मेहनत की कमाई सिर्फ एक फोन कॉल से चंद पलों में लूट ली। बेरोजगार युवा लोगों की गाढ़ी कमाई में सेंधमारी करने से पीछे नहीं हटते जानकारी के मुताबिक इसमें केंद्रीय मंत्री और पुलिस अफसर भी इन ठग बाजों के झांसे मे आकर रकम गवा चुके हैं। लेकिन स्थिति आज भी जैसी कि वैसी ही नजर आ रही है। बिहार झारखंड कोलकाता राजस्थान से फोन कॉल करके लोगों की बैंक में जमा रकम उड़ाने के मामले तो चर्चा में बने ही थे लेकिन अब व्हाट्सएप पर पाकिस्तान से वीडियो कॉल करके लोगों को चूना लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version