अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गाँधी भवन में भयावय रूप से बढ़ती बेरोजगारी, सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण, ठेका प्रथा, नई शराब नीति, अश्लीलता और अपसंस्कृति के खिलाफ व सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों की भर्ती की मांग को लेकर युवा संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन का द्वितीय राज्य युवा सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन की शुरुआत अखिल भारतीय सचिव अमरजीत के द्वारा ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ । शुरुआत में ही एक प्रदर्शनी का उद्घाटन मध्य प्रदेश पावर मेन एम्पलाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीकेएस परिहार के द्वारा किया गया एवं उद्घाटन सत्र में भोपाल एस यू सी आई (सी) के जिला सचिव मुदित भटनागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि केवल एक सही युवा आंदोलन ही समाज को प्रगतिशील दिशा में आगे ले जा सकता है और हमारे देश के महान मनीषी व क्रांतिकारियों के विचारों से हमें प्रेरणा मिलती है और यह विचार प्रदर्शनी के साथ-साथ मध्य प्रदेश में विभिन्न आंदोलनों के समय युवाओं संगठन डी वाय ओ की गतिविधियों को बहुत अच्छे से यहां प्रदर्शनी में उकेरा गया है। सम्मेलन के खुले अधिवेशन में दैनिक भास्कर के मशहूर कार्टूनिस्ट मनसूर नकवी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केवल आप ही वह युवा हैं जो जो इस समाज को बचाने के लिए आगे आए हैं जिनके मन में सवाल करने की हिम्मत नहीं होती है उनका दिमाग हैक हो चुका होता है जो सवाल करते हैं वही समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं आपका यह युवा सम्मेलन प्रदेश के नागरिकों के लिए एक उम्मीद है की आज भी भगत सिंह की परंपरा को जीवित रखते हुए आप लोग बेरोजगारी ,नशाखोरी, अश्लीलता अपसंस्कृति के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र में बात रखते हुए एसयूसीआई (सी) के प्रदेश समिति सदस्य प्रदीप आरबी जी ने बात रखते हुए कहा की एआईडीवायओ ही वह संगठन है जो हर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए युवाओं को संगठित कर रहा है और युवाओं की यह लड़ाई केवल बेरोजगारी नशाखोरी के ही खिलाफ नहीं है उन्हें सरकार की हर जनविरोधी नीति का भी डटकर विरोध करना चाहिए । यह अच्छी बात है कि आप लोग सर्वहारा के महान नेता क्रांतिकारी शिवदास घोष के आदर्शों पर चलकर हर अन्याय अत्याचार के विरोध में संघर्ष कर रहे हैं।
