आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, आग बुझाने के प्रयास में झुलसे दो लोग | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, आग बुझाने के प्रयास में झुलसे दो लोग | New India Times

थाना मैलानी के गांव दौलतपुर में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे दिनेश पुत्र इतवारी व उनके भाइयों के घर जलकर राख हो गये। आग बुझाने के चक्कर में दिनेश व उसका भाई विमलेश बुरी तरह झुलस गए। तत्काल उन्हें सीएचसी बांकेगंज में भर्ती कराया गया। आग बुझाते समय एक ग्रामीण बंसी का भी पैर टूट गया उसको भी सीएचसी में भर्ती कराया गया।
शनिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे अचानक दिनेश का घर धू-धू करके जलने लगा। उसके घर में रखे तीन एकड़ खेत की लाही, अनाज, पशुओं के लिए रखा गया भूसा और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी गई। फायर विग्रेड और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच छप्पर में बंधे पशु भी झुलस गये। आग बुझाते समय दिनेश व उसका भाई विमलेश बुरी तरह झुलस गए तथा एक ग्रामीण बंसी का पैर भी टूट गया। जिससे तीनों को सीएचसी बांकेगंज में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पीड़ित परिवार का कहना है कि आग बुझा रहे लोगों पर कुछ लोग ईंट भी फेंकते रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article