कमलनाथ सरकार ने आते ही बंद करवा दिया था वंदेमातरम् गान, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने रखी अपनी बात | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कमलनाथ सरकार ने आते ही बंद करवा दिया था वंदेमातरम् गान, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने रखी अपनी बात | New India Times

सरकार में आते ही कमलनाथ ने पहला फैसला वंदेमातरम् गान को बंद करने का लिया। यह गान महीने की पहली तारीख को कामकाज शुरू होने से पहले नियमित तौर पर होता था। कमलनाथ सरकार ने आपातकाल के मीसाबंदियों की पेंशन को रोकने का काम किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भोपाल स्थित कार्यालय समिधा की वर्षों से तैनात सुरक्षा व्यवस्था को हटाया गया। संघ की शाखाओं में शासकीय कर्मचारियों को प्रतिबंधित करने की तैयारी की गई। ऐसा निर्णय वर्ष 2000 में दिग्विजयसिंह की सरकार ने भी लिया था।
यह बात पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस ने एक पत्रकार वार्ता में कही। वह मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर मीडिया कर्मियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा-नागरिक संशोधन कानून के विरोध में कमलनाथ कैबिनेट ने संकल्प पारित किया। सीएए विरोधी रैली का नेतृत्व मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ ने किया। प्रदेशभर में माफिया विरोधी कार्रवाई के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को चुन चुनकर निशाना बनाया गया। कमलनाथ सरकार ने हिन्दू विरोधी मानसिकता को उजागर करते हुए मंदिर की ज़मीन को बेचने का प्रस्ताव तैयार किया। आंगनवाड़ियों में अंडा परोसने का फरमान जारी किया। शिक्षकों को प्रताड़ित किया गया। नगर निगम, नगर पालिकाओं के परिसीमन आदि में सांप्रदायिक आधार पर कार्रवाई की गई। किसानों से दो लाख रूपए क़र्ज़ माफ़ी का वादा करके कांग्रेस सत्ता में आई थी, लेकिन सरकार एक भी किसान का दो लाख माफ नहीं किया। युवाओं को 4 हजार रूपए बेरोजगार भत्ता देने का वादा किया, लेकिन नहीं दिया। बेटियों की कन्यादान की राशि डकार गए। मेधावी छात्रवृत्ति योजना को भी बंद कर दिया। ढाई लाख लोगों को पीएम आवास योजना से वंचित किया। उनकी राशि वापस लौटा दी गई। गेहूं पर बोनस, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि डकार गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे, नेपानगर विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर, जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े सहित अन्य मौजूद रहे।

सीएम शिवराजसिंह चौहान के 2 साल में कईं उपलब्धियां हासिल हुई
प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती चिटनिस ने कहा सीएम श्री शिवराजसिंह चौहान के 2 साल में कईं उपलब्धियां हासिल हुई। कोरोना के संकट के दौर में सरकार ने मानवता को बचाने का काम किया। विकास अवरूद्ध नहीं होने दिया। चाहे किसान हो या युवा, बेटियां हो या महिला, बुजुर्ग सभी के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिन रात चिंतन करते हुए कल्याणकारी योजनाओं में आगे रही। साल 2003 तक रही दिग्विजयसिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को जिस हालत में लाकर छोड़ा था उस स्थिति में यह कल्पना करना भी मुश्किल लगता था कि हमारा प्रदेश भी कभी विकसित प्रदेशों की बराबरी पर खड़ा है। 15 महीनों में कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार, लूट की राजनीति की। इससे प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ गया। मुख्यमंत्री कन्यादान, तीर्थ दर्शन जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गई।

यह आया बदलाव-
श्रीमती चिटनिस ने कहा भाजपा की सरकार में देश अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ। मप्र का सकल घरेलू उत्पाद निरंतर बढ़ रहा है। वर्तमान प्रचलित दरों पर 19.74 प्रतिषत विकास दर हासिल करने में हम सफल हुए।
*आज प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 69 हजार 4 करोड़ रूपए हो गया है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1 लाख 24 हजार प्रतिवर्ष से अधिक हो गई है।

  • इंदौर ने स्वच्च्छता का पांचवीं बार रिकार्ड बनाया। आयुष्मान कार्ड योजना के 2.66 करोड़ कार्ड बने। प्रधानमंत्री सड़क योजना का क्रियान्वयन नंबर वन पर हुआ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में मप्र देश का पहला राज्य बना। जल जीवन मिशन के तहत देश दूसरे नंबर पर है। बुरहानपुर जिले के लगभग हर गांव में हर घर में नल से जल पहूँचाने का काम सरकार द्वारा किया गया है।
    *प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में हमारा प्रदेश सबसे आगे हैं।
    *सरकार के बड़े फैसले-*
    *मप्र के 88 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का 6 हजार 400 करोड़ रूपए का बिजली बिल माफ किया गया। *सरकारी कर्मचारियों को 11 प्रतिषत मंहगाई भत्ता 1 अप्रैल 2022 से मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
    *ओंकारेश्वर में आदिगुरू शंकराचार्य जी की 108 फीट उंची विशाल प्रतिमा तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की वेदांतपीठ के लिए 350 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
    *संगठन ने भी किए कईं काम*
    *भाजपा संगठन के कईं जनप्रति निधियों ने कोविड केयर सेंटर खोलकर लोगों की मदद की। जिसमें 41 कोविड केयर सेंटर में 3683 बेड की सुविधा प्रदान की। इसमें भोपाल में मप्र भाजपा द्वारा 100 बेड का कोविड केयर सेंटर व अन्य सेवा कार्य किए गए।
    *कोविड संकट काल में भाजपा मप्र के सांसदों, विधायकों व कार्यकर्ताओं ने लगभग 15 ऑक्सीजन प्लांट व 4 हजार ऑक्सीजन कान्सेंट्रेंटर उपलब्ध कराकर बड़ी संख्या में जरूरतमंदों की सहायता की।
  • प्रदेश के 57 जिलों में लगभग 800 चिकित्सकों ने इस संकटकाल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोरोना मुक्त हर बूथ, हर बूथ वैक्सीनयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की योजना के अनुसार हर गांव में एक युवा तथा एक महिला कार्यकर्ता स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में नियुक्त किया गया।
    *मेरा बूथ कोरोना मुक्त बूथ अभियान के तहत लगभग 40 हजार बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरण अभियान चलाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article