मध्यप्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का पेपर लीक होने का दावा करते हुये ग्वालियर के एक छात्र ने परीक्षा में फ़र्जीवाड़ा का लगाया आरोप | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का पेपर लीक होने का दावा करते हुये ग्वालियर के एक छात्र ने परीक्षा में फ़र्जीवाड़ा का लगाया आरोप | New India Times

मध्यप्रदेश में 25 मार्च को हुए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का प्रश्न पत्र लीक होने का दवा करते हुऐ ग्वालियर से भोपाल परीक्षा देने आए अभ्यर्थी मदन मोहन दौहरे ने फ़र्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जब वह परीक्षा देकर ट्रेन से ग्वालियर लौट रहा था, तब उसे धौलपुर का एक एजेंट मिला। उसने मोबाइल में पूरा पेपर दिखाया। पेपर मैच कर रहा था, जबकि सेंटर से पेपर बाहर लाया ही नहीं जा सकता।फिर एजेंट के मोबाइल में पेपर कैसे आ गया।वहीं एक परीक्षार्थी मेहरबान सिंह वर्मा ने ट्विटर पर पेपर के कुछ स्क्रीनशॉट अपलोड करते हुऐ सीएम शिवराज सिंह चौहान को टैग किया।उसने ट्वीट में लिखा कि यह क्या हो रहा है? MP TET पेपर लक्ष्मण सिंह के मोबाइल पर कैसे आया? क्या इसी प्रकार सभी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा होता रहेगा।बेरोजगारों की प्रतिभा का ऐसे ही हनन होता रहेगा। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों से इस मामले की न्यायिक जांच कराएं।

मध्यप्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का पेपर लीक होने का दावा करते हुये ग्वालियर के एक छात्र ने परीक्षा में फ़र्जीवाड़ा का लगाया आरोप | New India Times

परीक्षार्थी के ट्वीट के बाद कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने युवक के दावे के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह गंभीर आरोप है. इसकी जांच तत्काल होनी चाहिए’ वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पेपर लीक होने के दावे पर ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. ट्वीट करते हुए शर्मा ने लिखा, ‘सरकार पंचमढ़ी में हैं और यहां व्यापमं घोटाले की अगली सीरीज आ गई है। शिवराजजी पक्षियों-पेड़ों से फुर्सत मिल जाए तो ध्यान दे दीजिए’.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article