मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की साप्ताहिक बैठक में कुल 6 प्रकरण दर्ज हुए पत्नी के व्यवहार और बार-बार मायके चले जाने से परेशान पति के द्वारा परामर्श केंद्र में गुहार लगाए जाने पर पत्नी को बुलाकर दोनों के बीच बात कराई गई जिसमें परिवार परामर्श केंद्र एक मामले पर समझौता कराने में सफल हुआ. परामर्श दाताओं द्वारा एक मामले पर समझाइश दी गई जिसके परिणामस्वरूप पत्नी पति के साथ ससुराल चली गई और समझौता सफल हुआ. 2 प्रकरणों में मामला समाप्त कर न्यायालय जाने का सलाह दिया गया और मामला परामर्श केंद्र जुन्नारदेव में खत्म किया गया. प्रत्येक प्रकरण में समझाइश देने के बाद सद्भाव पूर्वक जीवन यापन करने की सलाह दी गई और आने वाले सप्ताह का समय दिया गया. एसडीओपी शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप शर्मा रश्मि राय द्वारा मामले पर समझौता कराया गया. परामर्शदाता द्वारा लगातार अपने प्रयास से पति पत्नी का झगड़ा समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में परामर्शदाता द्वारा मामलों पर समझौते कराए जिसके बाद पति पत्नी भी राजी खुशी अपना जीवन यापन कर रहे हैं.
