मुकेश भावसार का नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता हरियाणा 2022 के लिए हुआ चयन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुकेश भावसार का नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता हरियाणा 2022 के लिए हुआ चयन | New India Times

वनरक्षक पद पर सामान्य वन मण्डल खंडवा में कार्यरत उपनगर लाल बाग निवासी मुकेश भावसार का अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता गुड़गांव हरियाणा 2022 हेतु चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता हरियाणा राज्य के गुडगांव के सेक्टर 38 में ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 28 से 30 मार्च तक आयोजित होगी। वनरक्षक मुकेश भावसार मध्य प्रदेश टीम की ओर से हरियाणा में खेल कर अपने विभाग और शहर का नाम रोशन करेंगे। 15 मार्च 2022 को टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में म.प्र. के कई जिलों से अलग अलग सरकारी विभाग के लगभग 30 खिलाड़ी ट्रायल और चयन के लिए उपस्थित हुए थे। जिसमें से कुल 14 खिलाड़ियों का चयन नेशनल के लिए म.प्र.टीम में हुआ। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी मुकेश भावसार सिविल सेवा और फॉरेस्ट से नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 8 बार खेल चुके है। इस प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी तथा इंटरनेशनल खिलाड़ी राहुल चौधरी, प्रदीप नरवाल, संदीप नरवाल आदि कई कबड्डी के नामी खिलाड़ी भी खेलने आते है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article