अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नई राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। प्रवक्ताओं की सूची में राष्ट्रीय नेता संजय सिंह, आशुतोष, पंकज गुप्ता के साथ आलोक अग्रवाल को पुनः राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित किया है।
इस प्रवक्ताओं की सूची में कुल 16 नाम हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय प्रवक्ता के अतरिक्त श्री आलोक अग्रवाल राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य व मध्य प्रदेश संयोजक भी हैं।
