मुस्लिम युवाओं द्वारा धौलपुर पुलिस प्रशासन का माला पहना कर किया गया सम्मान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुस्लिम युवाओं द्वारा धौलपुर पुलिस प्रशासन का माला पहना कर किया गया सम्मान | New India Times

पुराना शहर में हुए घटनाक्रम में जिला अधीक्षक शिवराज सिंह जी के आदेश अनुसार टाउन चौकी प्रभारी वीरेंद्र जी और समस्त स्टाफ नीरज, अनिल, हरिओम के द्वारा इंसानियत की मिशाल पेश की गई. समाज में पुलिस का नाम आते ही एक विपरीत सोच हम लोगों की बन जाती है इसके विपरीत पुराने शहर स्थित किरी मोहल्ले में एक गरीब महिला जिसके घर में आग लगने से सब कुछ जलकर खाक हो गया जिसकी ख़बर सोशल मीडिया के माध्यम से टाउन चौकी पुलिस को हुई और उसकी मदद के लिए आगे आकर राशन, पानी, कपड़े आदि की मदद की. इस नेक काम के लिए युवा समाजसेवी आशिफ उस्मानी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा पुलिस स्टाफ का माला पहनाकर स्वागत कर हौसला अफजाई की गई. आशिफ उस्मानी ने बताया कि किसी की मदद करना सबसे अच्छा कार्य है और ऐसे नेक कार्यों के लिए हम सभी को आगे आकर हिस्सा लेना चाहिए और जो किसी की मदद करते हैं, हमें उनकी हौसला अफजाई करनी चाहिए जिससे उनके इरादे और मजबूत हों। इस मौके पर इमरान उस्मानी, निजाकत अली, आमिर उस्मानी, शाहरूख, साहिल, आरिफ, कृष्णा आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article