साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ स्थाई लोक अदालत की सदस्या व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुश्री प्रतिभा शर्मा ने फीता काटकर किया. रक्तदान शिविर की यह विशेषता रही कि इसमें नारी शक्ति ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही युवा वर्ग ने पूरे उत्साह के साथ पहली बार देश के नाम रक्तदान किया. महिलाओं व युवाओं नेे पहली बार रक्तदान करके बहुत सुंदर संदेश दिया देते हुए युवाओं ने रक्तदान करके बताया कि रक्तदान करने से कभी कमजोरी नहीं आती व रक्तदान किए गए रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है, इसलिए सभी को साल में कम से कम दो या तीन बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए. रक्तदान शिविर में 56 लोगों ने रक्तदान किया. स्थाई लोक अदालत सदस्य प्रतिभा शर्मा ने कहा के रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है आज शहीद दिवस पर जिन लोगों ने रक्तदान किया है उनको आशीर्वाद देते हुए हेलमेट के साथ प्रशस्ति पत्र देने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही शहीद दिवस पर सभी को नमन किया गया. उन्होंने युवाओं से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा जरूरत के समय किसी की जिंदगी बचा जा सके इसलिए रक्तदान आवश्यक है.

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि लॉकडाउन के समय से ही हमारी टीम के द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है आज शहीद दिवस के अवसर पर सभी रक्तवीर कर्णोंं ने रक्तदान करके अपने शहीद नमन करते हुए रक्तदान किया है. इस अवसर पर उन्होंने सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया. महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा आज हमारे कैंप में बड़ी संख्या में घरेलू महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई है साथ ही ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की तरफ से सभी रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट के साथ हेलमेट प्रदान किए गए | रक्तदान शिविर संयोजक पूजा सिसोदिया ने कहा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा चलाई जा रही मुहिम बहुत ही सराहनीय है इसके लिए उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने रक्तदान करने सभी रक्त वीरों का उत्साह वर्धन करते हुए प्रशस्ति पत्र और हेलमेट दिए. ब्लड बैंक निदेशक बृजेश शर्मा ने कहा हमारी बैंक लगातार जरूरतमंद लोगों के प्राण बचाने के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार है l
रक्तदान शिविर में श्रीमती श्रद्धा तिवारी , श्रीमती बृजेश सिंह , अंशुल अग्रवाल ,मोनिका कुंतल , ललित बंसल मुकुल अग्रवाल , धर्मेंद्र दिलीप शर्मा , भारती शर्मा ,भवन शर्मा ,उमेश शर्मा, चंदन विकास उपाध्याय प्रदीप राजपूत मनीष चौधरी पत्रकार राहुल कुमार गौरव शर्मा तौफीक अहमद विष्णु, रजत शर्मा लोगों ने रक्तदान किया.
