चिरगांव प्राईमरी स्कूल के छात्र व शिक्षक हैं गर्मी से परेशान, बिजली विभाग की लापरवाही से मीटर होने के बाद भी बंद है बिजली सप्लाई | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​चिरगांव प्राईमरी स्कूल के छात्र व शिक्षक हैं गर्मी से परेशान, बिजली विभाग की लापरवाही से मीटर होने के बाद भी बंद है बिजली सप्लाई | New India Times झांसी ज़िला के  चिरगंव कस्बा के प्राईमरी स्कूल के शिक्षक व बच्चे गर्मी से परेशान हैं। स्कूल में पंखे तो हैं लेकिन बिजली का दूर-दूर तक पता नहीं है, जबकि बिजली का मीटर भी लगा हुआ है।

 मिली जानकारी के अनुसार झांसी जिला के चिरगंव कस्बे में एक प्राईमरी स्कूल संचालित है जिसमें लंबे समय बिजली सप्लाई बंद है। स्कूल में इलेक्ट्रिक मीटर भी लगा हुआ लेकिन सप्लाई कटी हुई है जिसकी शिकायत कई विधुत विभाग में की जा चुकी है लेकिन फिर बिजली विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है, जिसका खामियाजा मासूम बच्चों और शिक्षकों को भुगतना पड रहा है। गर्मी के कारण स्कूली बच्चे बीमार हो रहे हैं। बिजली निगम की लापरवाही की वजह से छात्रों की पढाई पर भी बुरा असर पड रहा है। इसलिए लोगों ने मांग की है कि तुरंत स्कूल की बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।

 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version