जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT;
मंगलवार को संत श्री गाडगे महाराज जी की 60 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस शुभ अवसर पर महाराज का पूजन कर पौधारोपण और स्वच्छ्ता अभियान के तहत स्थानीय शिक्षक कालोनी में संत गाडगे महाराज पार्क में साफ सफाई की गई तथा इस अवसर पर वरिष्ठ समाज के बन्धुओ ने महाराज के विचारों और कार्यो पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने विचारों को व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रपति पृस्कार प्राप्त शिक्षक श्री बलराम बथोले, युवा मंडल अध्यक्ष गणेश कपोले ने विशेष रूप से विचारों को व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन सतीश कपोले ने किया। कार्यक्रम के समापन में कार्यक्रम का आभार युवा रजक सेवा समिति के सचिव सुनील वघेला द्वारा किया गया। इस दौरान समाज के शेखर कपोले, आनंद टिटोरे, अशोक, राजेंद्र, जितेंद्र, अमित, सतीश कपोले ,सुनील,रोहित, राजेश वर्मा,दुर्गेश तुसार, धीरज, समस्त सदस्य भी कॉफी संख्या में उपस्थित रहे।
