अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आज शाम डीसीपी भोपाल ज़ोन 3 श्री रियाज इक़बाल ने थाना प्रभारी व स्टॉफ के साथ बोट क्लब, नादरा बस स्टैण्ड, वीआईपी रोड व ड्यूटी पॉइंटो का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान पुलिस सहायता केंद्र को अपग्रेड करने, साईन बोर्ड को प्रॉपर ढ़ंग से लगाने एवं लाईटिंग की व्यवस्था दुरस्त करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि पब्लिक को पुलिस की उपस्थिति दिखे साथ ही साथ महिलाओं की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के मद्देनजर बोट क्लब पर ट्रेफिक व महिला पुलिस कर्मी का भी पॉइन्ट हो यह भी सुनिश्चित कराया।
