पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, भाजपा विधायक, सांसद की मौजूदगी में भाजपा एमएलसी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया नामांकन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, भाजपा विधायक, सांसद की मौजूदगी में भाजपा एमएलसी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया नामांकन | New India Times

विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पार्टियों ने एमएलसी प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए एमएलसी प्रत्याशियों को जिताने के लिए कमर कस ली है. आज जनपद में भाजपा एमएलसी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद अरुण सागर, पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा एवं जनपद के निर्वाचित विधायकों सहित बड़े लाव लश्कर के साथ एमएलसी नामांकन पत्र दाखिल किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जनपद के नौवीं बार विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शाहजहांपुर व पीलीभीत एमएलसी चुनाव में 42 सौ से कुछ ज्यादा वोट है जिसमें 1760 पीलीभीत में है और 2469 लगभग शहजानपुर में. खन्ना ने आगे कहा कि जनपद पीलीभीत में हमारे चार विधायक हमारा, सांसद हमारा, जिला पंचायत अध्यक्ष हमारा, जनपद शाहजहांपुर में सारे विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख हमारे हैं, कोई भी टक्कर में नहीं है. जनता ने माननीय मोदी जी, माननीय योगी जी पर विश्वास जताते हुए मुहर लगा दी है. डबल इंजन की सरकार फिर से प्रदेश में बनी है, प्रदेश निश्चित रूप से नंबर वन बनेगा।

नामांकन में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, नवनियुक्त विधायिका सलोना कुशवाह, नवनियुक्त विधायक हरि प्रकाश वर्मा, विधायक चेतराम, विधायक मानवेंद्र सिंह,डीपीएस राठौर अध्यक्ष जिला सहकारिता बैंक, अर्चना यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव सहित बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article