बहन ने तिलक कर मांगे 500 रुपये, भाई ने मारा चाकू, पब्जी खेलने के कारण सनकी हो गया है युवक | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बहन ने तिलक कर मांगे 500 रुपये, भाई ने मारा चाकू, पब्जी खेलने के कारण सनकी हो गया है युवक | New India Times

सुरेश नगर में शनिवार की रात को बहन नेहा जाटव को उसके बड़े भाई कौशल जाटव ने पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में बहन को पड़ा छोड़कर आरोपी घर से भाग गया। घायल बहन ने कुछ देर पहले ही दीर्घायु की कामना के साथ भाई के माथे पर तिलक किया था और मजाक करते हुए बहन ने तिलक के बाद उपहार लेने के लिए 500 रुपये मांगे थे। पुलिस ने घायल नेहा को इलाज के लिए जेएएच के ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपित पब्जी गेम खेलने का आदी है, जिससे उसकी मानसिक स्थिति कुछ गड़बड़ा गई है।

पब्जी खेलने के कारण सनकी हो गया है युवक

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपित कौशल को पब्जी गेम खेलने की लत लग गई है और कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति गड़बड़ाने लगी थी। थाटीपुर थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि ट्रामा सेंटर में नेहा के कथन लेने के बाद आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। हमले का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। आरोपित के पकड़ में आने के बाद ही हमले का कारण पता चल सकेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article