भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में मनचलों द्वारा युवती के साथ मारपीट के बाद दो समुदाय के बीच हुआ पथराव | New India Times

अबरार अहमद खान /सुफियान सिद्दीकी, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में मनचलों द्वारा युवती के साथ मारपीट के बाद दो समुदाय के बीच हुआ पथराव | New India Times

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में उस वक़्त तनाव का माहौल पैदा हो गया जब कुछ युवकों ने एक युवती के साथ मार पीट कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात दो लड़कियां फेमस रेस्टोरेंट के सामने स्कूटर लेकर खड़ी थीं। इसी बीच कार सवार युवकों ने उनके पास रुके और अश्लील कमेंट्स करने लगे। विरोध करने पर मनचलों ने कार से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।लड़कियों ने जब इस का विरोध किया तो दोनों युवकों ने उनसे मारपीट करना शुरू कर दी।इस विवाद में दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए।
थोड़ी ही देर में अशोका गार्डन थाने के सामने से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर भीड़ दोनों तरफ से पथराव करने लगी। दोनों समुदाय के लोगों ने सड़क पर खड़े वाहनों में आगजनी करने का प्रयास किया।मौके पर भारी पुलिस बल ने पहुंच कर मोर्चा संभाला। विवाद के बाद देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थित को टालने के लिए वहां भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version