रक्षित केंद्र भोपाल मे बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

रक्षित केंद्र भोपाल मे बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह | New India Times

रंगो का महापर्व “होली महोत्सव” के अवसर पर रक्षित केंद्र, भोपाल में आज प्रातः “होली मिलन समारोह” बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मिलन समारोह में भोपाल पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं पत्रकार साथी समेत लगभग 300 लोग सम्मिलित हुए।

“होली मिलन समारोह” का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देऊस्कर के आगमन के पश्चात हुआ। समारोह में उपस्थित डीसीपी हेडक्वार्टर श्री विनीत कपूर, डीसीपी जोन 1 श्री साई कृष्णा, डीसीपी जोन 2 श्रीमती श्रद्धा जोशी, डीसीपी जोन 3 श्री रियाज इक़बाल, डीसीपी जोन 4 श्री विजय खत्री, डीसीपी साईबर श्री अमित कुमार, डीसीपी ट्रेफिक श्री हंसराज सिंह एवं एडिशनल डीसीपी क्राईम श्री शैलेंद्र सिंह चौहान, एसीपी लाईन श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, एसीपी श्री उमेश तिवारी, एसीपी श्रीमती निधि सक्सेना, एसीपी श्री अजय मिश्रा, आरआई श्री दीपक पाटिल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि आयुक्त महोदय को गुलाल का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं व बधाई दी गई।

रक्षित केंद्र भोपाल मे बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह | New India Times

आयुक्त महोदय द्वारा भी सभी अधिकारियो/कर्मचारियो व मीडिया साथियों को गुलाल का तीलक लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं तथा शहर वासियों को भाई चारे व हर्षोल्लास से होली/रंगपंचमी त्यौहार मनाने हेतु बधाई दी गई, साथ ही समस्त अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा भी एक-दूजे को गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी गई। कोरोनाकाल के कारण एक साल के अंतराल के बाद पुलिस होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसे यादगार बनाने के लिए सभी पुलिस कर्मियो ने आर्केस्ट्रा, डीजे व बैंड की धुनो पर डांस कर जमकर आनंद लिया।

मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना के पश्चात से ही यह लगभग 4 दशक पुरानी परम्परा है, जिसमे होली के एक दिन पश्चात पुलिस की होली मनाने की परम्परा हैं। 24 घंटे की लगातार ड्यूटी होने के कारण पुलिस कर्मी अपने परिवार के साथ त्यौहार नही मना पाते हैं। होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाने के उपरांत सभी पुलिस कर्मियो व अधिकारियों को त्यौहार मनाने का अवसर प्रदान किया जाता हैं।

होली व शबेबारात त्यौहार शांति पुर्ण तरीके से संपन्न हो जाने के उपरांत पुलिस कमिश्नरेट की पहली होली होने के कारण आज रक्षित केंद्र में परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version