भावसार समाज के अधिकारियों ने विगत 80 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत 21 शोक संतप्त परिवारों के घर पहुंच कर दी होली की शुभकामनाएं | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भावसार समाज के अधिकारियों ने विगत 80 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत 21 शोक संतप्त परिवारों के घर पहुंच कर दी होली की शुभकामनाएं | New India Times

भावसार समाज के अध्यक्ष अधिवक्ता संतोष देवताले ने बताया कि भावसार समाज में सन 80 से यह परंपरा चली आ रही है कि होली वाले दिन समाज के गमी वाले परिवार में घर घर पहुंच कर उनके साथ रंगो की होली खेलकर उन्हें सांत्वना देते हैं, उनके गम में शरीक होते हैं और जिंदगी की पटरी पर पुनः जीवन शुरू करने की हिम्मत और साहस दिलाते हैं। आज के दिन होली पर भी समाज अध्यक्ष संतोष देवताले के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों ने इतवारा मालवीय वार्ड, राजीव नगर, सुभाष नगर, कोट पट्टी सिंधीपुरा आजाद नगर और काला बाग में निवासरत ऐसे समाजजन, जिनके परिवार में विगत 1 वर्ष में किसी सदस्य की मृत्यु हुई है और उस परिवार की यह पहली होली है तो ऐसे 21 परिवारों तक पहुंच कर उनके दुख में सभी समाज जन सहभागी हुए, और उन्हें सांत्वना दी। समाज अध्यक्ष संतोष देवताले ने बताया कि समाज की यह अनुकरणीय और अनूठी परंपरा विगत 80 वर्ष से अनवरत जारी है। हमारे बुजुर्ग बताते हैं कि सन उन्नीस सौ 41 में तत्कालीन समय में समाज के अध्यक्ष स्वर्गीय सेठ केशवदास जवादे ने यह परंपरा की शुरुआत की थी। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष के साथ सचिव कैलाश भागवत उपाध्यक्ष मुकेश मालवीय हिंगलाज जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश मगरे राजेंद्र पवार कैलाश संत मीडिया प्रभारी प्रदीप पवार और अन्य पदाधिकारी साथ में मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version