हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सेन्ट्रल जेल ग्वालियर में गत रात्रि मुरार क्षेत्र के निवासी देवन्द्र उर्फ लल्ला की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर मृतक के परिजनों एवं बाथम समाज में आक्रोश पैदा हो गया और आक्रोशित परिजनों एवं समाज ने बारादरी चैराहा मुरार पर सायं 5 बजे चक्का जाम कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल जी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीढ़ित परिजनों से चर्चा कर ढांढस बंधाया एवं मौके पर ही डी.एम ग्वालियर से चर्चा कर प्रकरण की न्यायिक जांच कराने, मृतक की पत्नी को नौकरी प्रदान करने, परिजनों को शासन से 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने, मुरार पुलिस पर लगाये गये प्रताड़ना के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन मिलने के बाद पीढ़ित परिजनों ने चक्का जाम आंदोलन वापिस कर लिया।
इस मौके पर एस.डी.एम अषोक चैहान, सी.एस.पी रत्नेष तोमर, तहसीलदार कुलदीप दुबे, टी.आई. मुरार आदि उपस्थित थे।
