वक्फ संपत्ति पर संप्रदाय विशेष के लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर मूर्ति स्थापित करने के विरोध में मुस्लिम सेवा दल द्वारा राज्यपाल के नाम बुरहानपुर जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

वक्फ संपत्ति पर संप्रदाय विशेष के लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर मूर्ति स्थापित करने के विरोध में मुस्लिम सेवा दल द्वारा राज्यपाल के नाम बुरहानपुर जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

बुरहानपुर जिला के लोधीपुरा स्थित एक वक्फ संपत्ति पर संप्रदाय विशेष के द्वारा जबरन कब्जा कर मूर्ति स्थापित करने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले को लेकर मुस्लिम सेवादल के प्रतिनिधियों ने दल के जिला अध्यक्ष नौशाद अली अंसारी के नेतृत्व में आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। कई दिनों से यह मामला जनचर्चा का विषय बनने के साथ अखबारों की सुर्खियों की ज़ीनत बना हुआ है। जबकि विगत दिनों जिला कलेक्टर और जिला प्रशासन द्वारा वहां से अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बावजूद भी प्रशासन के निर्णय को अस्वीकार कर और कानून की धज्जिया उड़ा कर संप्रदाय विशेष के लोगों ने जिले की शांति को भंग कर हिन्दू मुस्लिम नफरत फैला कर जाती धर्म के आधार पर जिले का माहौल खराब करने की जो कोशिश की जा रही है। ज्ञापन में कथित असमाजिक तत्वों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article