गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नगर निगम ग्वालियर के अमले द्वारा निगमायुक्त श्री किशोर कन्याल के साथ आज प्रातः से ही सिरोल रोड स्थित एम.के. सिटी कॉलोनी पहुंच कर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा झाड़ू लगाकर कचरे के ढेर साफ किए गए तथा रहवासियों से स्वच्छता में सहयोग की अपील की गई। स्वच्छता अभियान के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने एमके सिटी का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
सुबह सुबह निगमायुक्त श्री किशोर कन्याल जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शांतिशरण गौतम के एमके सिटी स्थित निवास पहुंचे और ग्रीन ग्वालियर अभियान की शुरुआत की. इस दौरान निगम आयुक्त श्री कन्याल ने रहवासियों से कहा कि एमके सिटी पर सफाई रखें साथ ही निगमायुक्त श्री कन्याल ने एमके सिटी के नागरिकों से भी चर्चा की तथा साफ सफाई व स्वच्छता को लेकर सहभागिता करने की अपील की। श्री शांतिशरण गौतम ने कहा कि ग्वालियर निगम प्रशासन शहर के ऐतिहासिक स्थलों की साफ सफाई व्यवस्था के प्रति बहुत ही गंभीर है और प्रभारी मंत्री श्री सिलावट जी के निर्देशन में शहर में नगर निगम ग्वालियर द्वारा और सक्रियता के साथ स्वच्छ ग्वालियर मिशन चलाया जा रहा है जिसमें आम नागरिकों की सहभागिता भी हो रही है।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी एवं निगम अमला मौजूद रहा।
