पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

ग्राम नारायणपुरा पंचायत भवन में हेल्प एज इंडिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालछा के तत्वाधान में M-Rite प्रोजेक्ट के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग ग्रामीणों के लिए कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम नारायणपुरा बछड़ावदा एवं उज्जैनी के 85 हितग्राही लाभान्वित हुए। उक्त कैंप डॉक्टर चमनदीप अरोरा (बी.एम.ओ.) नालछा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था जिसमें डॉक्टर अक्षत शर्मा, मेडिकल ऑफिसर दिगठान, सी. एच.ओ. श्री अवनीश पटेल, श्रीमती कल्पना लश्करी ए.एन.एम., ग्राम पंचायत की अत्तयोदय समिति के उपाध्यक्ष अर्जुन सालूंके, सरपंच श्री भगवान रावजी, सचिव श्री विरेंद्र निगम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती इंदु बाई का विशेष सहयोग रहा। हेल्प एज इंडिया की तरफ से जिला समन्वयक मनीषा हिरवले,नालछा वलिंटर शीत एवं श्री प्रदीप लश्करी उपस्थित थे।
