मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो चार पहिया वाहन बुकिंग करा कर ले जाया करते थे और मौका मिलते ही ड्राइवर को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके वाहन को चुराकर सस्ते दामों में बेंच कर फरार हो जाया करते थे.
थाना रौजा 8 मार्च को नवीन सिंह निवासी बंसल कुंज कॉलोनी सेक्टर 23 राज नगर गाजियाबाद में पुलिस को बताया कि 7 मार्च को जितेंद्र नामक व्यक्ति ने मेरी कार आर्टिका UP14 DX 3742 को नोएडा से लखनऊ जाने के लिए बुक कराई और मेरी गाड़ी में जितेंद्र के अलावा उनकी पत्नी व बच्चे भी जाने वाले थे. कार बुकिंग के पश्चात जब अपनी गाड़ी से जितेंद्र व उसके परिवार को शहजानपुर स्थित स्वागत होटल निकट मंडी समिति पहुंचे तो जितेंद्र आदि ने चाय पीने के लिए गाड़ी रोकने को कहा मैंने चाय पीने के लिए गाड़ी से उतारा तो जितेंद्र आदि गाड़ी में ही बैठे रहे चाय पीने के बाद पहुंच कर देखा तो मेरी गाड़ी जितेंद्र व उनकी पत्नी सिमरन लेकर भाग गए थे. राजकुमार प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहम्मद आसिफ, हेड कांस्टेबल जोगिंदर, विपिन आदि पुलिस टीम ने 12 मार्च को ग्राम बरतारा के पास से आर्टिका गाड़ी UP14 DX 3782 गाड़ी को ले जाने वाले अभियुक्त नरेंद्र चौधरी निवासी राजपुर सिलौटा जनसठ हाल पता टावर वाली गली गांधी नगर कुकड़ा जनपद मुजफ्फरनगर, महिला श्रीमती सिमरन पत्नी जितेंद्र चौधरी निवासी सुभाष नगर काशीपुर उत्तराखंड को गिरफ्तार किया. शातिर अपराधी जितेंद्र पुत्र ओमपाल निवासी सुभाष नगर काशीपुर उत्तराखंड भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि ये अपराधी गाड़ी बुकिंग करा कर धोखाधड़ी से या नशीला पदार्थ देकर गाड़ी लेकर फरार हो जाते हैं तत्पश्चात कम दामों में गाड़ी बेच देते हैं. जितेंद्र शातिर अपराधी है जिसके विरूद्ध उत्तराखंड आदि जगहों पर कई अपराधिक इतिहास रहा है जिसकी जानकारी प्राप्त किया जा रही है.
