सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने ली रेल्वे DRM एवं स्टॉफ की बैठक | New India Times

मेहलक़ा इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने ली रेल्वे DRM एवं स्टॉफ की बैठक | New India Times

खंडवा लोकसभा के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल भुसावल रेल मंडल के डी आर एम श्री एस एस केडियाजी, ए डी आर एम एवं उनके स्टाफ के साथ आज भुसावल में जाकर बैठक ले कर कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बताए गए कार्यों में खंडवा, बुरहानपुर के लोकल प्रशासन से बैठक में ही फोन लगाकर त्वरित कार्यवाही करने एवं रेल्वे के अधिकारियों से संपर्क कर कार्यों को पूर्ण करने के लिए कहा गया। सांसद श्री पाटिल ने खासकर नेपानगर स्टेशन पर कोरोना काल से बंद गाड़ियों को प्रारंभ करने हेतु पुरजोर मांग करते हुए बताया कि, नेपानगर से रेल विभाग को अच्छा खासा राजस्व मिलता है। फिर भी ट्रेन ना रुकना एक विसंगति है। आप अपनी ओर से दिल्ली डिमांड पत्र भेजने का कहा साथ ही खंडवा एवं बुरहानपुर के स्टेशनों के संबंध में विस्तृत चर्चा की. बुरहानपुर रेल्वे स्टेशन की सबसे अहम रेल्वे के पास निवास करने वाले शिवाजी नगर, सूर्यवंशी नगर, टोंबरे नगर, करीम नगर, सुतवाला प्लाट आदि निवासियों के आवागमन हेतु अंडर ग्राउंड पुलिया बनवाने हेतु जोर देकर कहा साथ बुरहानपुर के रैक प्वाइंट हेतु मार्ग पानी, लाइट आदि चर्चा की। इसी के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा बताया गया कि बुरहानपुर में ना रुकने वाली कई ट्रेनों को रोकने हेतु भी कहा कि आप रेल मंत्रालय को हमारे द्वारा दिए गए पत्रों के साथ अपना प्रस्ताव बनाकर भेजे। बैठक मे एड़ीआरएम श्री आर. यू मीना, श्री नवीन पाटिल, सीनियर डी सी एम युवराज पाटिल, सीनियर डी ओ एम आर के शर्मा, डी सी एम अरूण कुमार,डिप्टी चीफ इंजीनियर कंस्ट्रक्शन श्री पंकज धावरे,श्री योगेश गारड के साथ अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटिल के साथ भुसावल के विधायक श्री संजय सावकारे, जेड आर यू सी सी सद्स्य श्री मनोज सोनी, नेपानगर से श्री रवि मलानी, खंडवा के निज सहायक श्री दिलीप पाटिल, नरेंद्र शिंदे आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version