रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर में सुबह से ही भगोरिया हाट में भगोरिया उत्सव को मनाने के लिए युवा युवतियों और बच्चे बुजुर्ग की टोली जीप, टेंपो, मैजिक, मोटर साइकिल आदि वाहनों एवं पैदल ग्रामीण अंचलों से आने लगी थी,
ढोल-मांदल ओर थाली की खनखना हट पर ग्रामीण जन झूमते थिरकते नजर आए. भगोरिया उत्सव में युवक जींस टी शर्ट में तो युवतियां फैशनेबल पोशाकों में नजर आईं. मुंह में पान की लाली किये भगोरिया हाट में नाचते थिरकते नजर आए!
मेघनगर नगर परिषद ने जगह जगह शुद्ध शीतल पेयजल व शरबत के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों जनों के लिए शीतल जल की व्यवस्था कर राहत प्रदान की.
पुलिस की माकूल व्यवस्था रही. भगोरिया पर्व को हर्षोउल्लास से मनाने का सिलसिला देर शाम तक जारी था.
