मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण | New India Times

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान ने ग्राम पंचायत बसई नवाब एवं कोलारी में कराए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन कार्यों की मौके पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुसार कराए जाने के निर्देश दिए साथ ही योजना अंतर्गत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत जिले में कराए जा रहे कार्यों जैसे सोख्ता गड्ढा मैजिक पर नाली निर्माण एवं सामुदायिक शौचालय के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बसई नवाब चौकी पर मैजिक पिट का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण के उपरांत थाने से निकलने वाला ग्रेवाटर सड़क पर एवं बाहर एकत्रित नहीं होगा इसका निष्पादन मैजिक पिट के द्वारा किया जाएगा जिससे गंदगी से मुक्ति मिलेगी तथा मक्खी, मच्छर भी नहीं पनपेंगे जिस कारण से बीमारियों से भी बचाव होगा। इस दौरान विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version