प्रचंड जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न, वितरित की मिठाई और जेसीबी व वाहनों पर सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली विजय रैली | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

प्रचंड जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न, वितरित की मिठाई और जेसीबी व वाहनों पर सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली विजय रैली | New India Times

उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में स्थानीय जिला कार्यालय पर जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देकर, आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की और शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन रैली निकाली गई, वाहन रैली में बुलडोजर आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडेय, जिला कार्यालय मंत्री मनोज ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर व नितेश अग्रवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसूर्या, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष निलेश राठौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोलंकी, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा, विवेक गौड़, शिव पटेल युवा मोर्चा जिला महामंत्री कपिल यादव, अंकित भावसार, नगर महामंत्री राजेश डाबी, मयंक महाले, पुरुषोत्तम चौहान, अनुसुइया वैष्णव, प्रज्ञा ठाकुर, देवेंद्र रावल, विष्णु राठौड़, सोनिया राठौर, जसप्रीत डंग,कैलाश पिपलोदिया, विपुल चोपड़ा, राॅकी आहूजा, पार्षद रवि मेहता, हेमंत बोरदिया, राजेश मुवेल, तरुण सिसोदिया,नवदीप चौहान, भय्यूराम, अंकित जैन, कुलदीप आर्य, बादल मालवीय, महेश बोडाने, उमेश हांडीवाला, सन्नी होड़ा करण पटेल, चिराग रघुवंशी सहित भाजपा पदाधिकारी रैली में शामिल हुए। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version