पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिले के शासकीय महाविद्यालय मनावर की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 4 से 10 मार्च 2022 तक ग्राम पंचायत सनमोड़ में आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियो ने शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे छात्रव्रती, कॉलेज चलो, महिला सशक्तिकरण आदि के बारे में जाना साथ ही विद्यार्थियो द्वारा गांव में स्वास्थ के प्रति जागरूकता फैलाई एवं स्वच्छता का कार्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ आर सी पांटेल, डॉ के एस वास्केल, डॉ जे पी पाटीदार, डॉ आई एस सस्तिया, सरपंच सतनारायण इस्के एवं मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री रमेशचंद्र कुशवाह द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य द्वारा विधार्थियों को शिविर की शुभकामनाएं एवं विद्यार्थियो को राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य उद्देश के साथ जुड़ने के लिए कहा गया। मुख्य अतिथि कुशवाह द्वारा विद्यार्थियों को शिविर के दौरान सीखी गई चीजों को जीवन में अपनाने के लिए कहा गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ नीरज चौहान एवं सहयोगी प्रो अजय सोलंकी द्वारा किया गया। आभार प्रो सुरेश कवचे द्वारा माना गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय से समस्त वरिष्ठ प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
