नेत्र प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नेत्र प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

लायंस नेत्र चिकित्सालय परासिया के तत्वधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ में दमुआ के अंतर्गत दमुआ रामपुर गोप क्षेत्र के आशा कार्यकर्ताओं को लायंस नेत्र हॉस्पिटल से आई नेत्र रोग विशेषज्ञ सुश्री अश्वनी मसादकर ने मोतियाबिंद, काला मोतिया, भेंगापन, की जाच कैसे की जाती है का प्रशिक्षण दिया गया जिससे आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के मोतियाबिंद के मरीजों को पहचान कर उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करने में सहायक होंगी. इसी क्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष नायब तहसीलदार सुश्री डॉ. पूर्णिमा खण्डयत बी एम ओ डॉ रविन्द्र बाथम, डॉ संजय भटकर, समिति उपाध्यक्ष डॉ. आर.के विश्वकर्मा समाज सेवी लखन पंडोले सुपरवाइजर अनि राव नर्स सुजाता पाटिल ने अपने अपने उद्बोधन में आंखों के रोगों के बारे में सजग रहने को कहा समय पर इलाज के लिए प्रेरित किये तथा नेत्र ज्योति जीवन ज्योति का मंत्र दिये सभी आगंतुक अतिथियों को लायंस सेवा समिति दमुआ द्वारा शाल व लायंस आई हॉस्पिटल के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम का आभार लायंस सेवा समिति के अध्यक्ष रविशंकर साहू द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश खातरकर, शंकर आतुलकर, पंजाब राव भुम्मरकर, पत्रकार साथी गुलाब वरवड़े, दुर्गा सिंह ठाकुर अनिल साहू रामराव झरबड़े तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ के समस्त स्टाफ गणो का विशेष सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version