पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया आज तीन दिन के प्रवास पर ग्वालियर आये हैं।
गुरुवार को शहर में विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करने के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग रूप देखने को मिला। सिंधिया जब लक्ष्मीपुरम में तीस बिस्तर के अस्पताल का भूमिपूजन करने जा रहे थे कि तभी उनकी नजर एक कुम्हार पर पड़ गई, जो मिट्टी के बर्तन बना रहा था। ये देख सिंधिया ने गाड़ी रुकवाई और वह सीधे उस कुम्हार के पास पहुंच गए।

सिंधिया काे सामने देख वह कुम्हार भी हैरान रह गया, इसके बाद जब सिंधिया खुद चाक चलाने बैठ गए और बड़ी कुशलता से उन्हाेंने मिट्टी के बर्तन भी बनाकर दिखाए। जिसे देख लाेग भी हैरान रह गए।
सिंधिया के साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर सहित सैकड़ाें कार्यकर्ता भी माैजूद थे. इसके बाद संधिया लक्ष्मीपुरम किशन बाग में पहुंचे, जहां 1.5 कराेड़ 75 लाख की लागत से तैयार तीस बिस्तरीय अस्पताल का भूमिपूजन करने पहुंचे। यहां पर सिंधिया ने 2.4 कराेड़ 83 लाख की लागत से एबी राेड किशनबाग से बरागांव तिराहा के बीच बनने वाली सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
