मामूली बात को लेकर युवक की पिटाई व फायरिंग | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​मामूली बात को लेकर युवक की पिटाई व फायरिंग | New India Timesसब्जी का खोखा आगे पीछे करने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर एक युवक को घायल कर दिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी व इंपेक्टर भोंगाव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक दो नाली बंदूक भी बरामद की है। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना को गंभीरता से ले कर जांच कर रही है। दो समुदायों के बीच का मामला होने के कारण पुलिस कोई चूक नही करना चाहती। पुलिस हालात पर निगाह बनाये हुए है।

मिली के मुताबिक भोंगाव नगर के पदुआ रोड चौराहा निवासी शाहिद अफरोज पुत्र मो0 शेर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसका सब्जी का खोखा पाडुआ चौराहे पर नाले किनारे नगर पंचायत की जगह में रखा हुआ है, जो बरसात के कारण टूट फूट गया था। बीती रात लगभग 8:30 बजे वह अपने परिजनों के साथ मिलकर खोखे को सही कर रहा था तभी धीरी सिंह यादव, सिलेटी यादव व लालू यादव निवासी गण शिवपुरी थाना भोंगाव हाल निवासी पदुआरोड भोंगाव वहाँ आये और गाली गलौज करते हुए खोखा हटाये जाने की बात कहने लगे। मना करने पर नामजदों ने लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया तथा जान से मारने की नीयत से अपनी दुनाला बंदूक से फायर कर दिये जिससे वह बाल बाल बचा। पीड़ित ने घटना की सूचना 100 नम्बर पर की। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी भोंगाव परमानंद पांडे, इंस्पेक्टर भोंगाव शशिकान्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज उदयवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की दुनाला बंदूक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए पीड़ित युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि घटना स्थल पर कोई फायर नही हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version