यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला के बाड़ी में डाक विभाग द्वारा महिला दिवस पर ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में शिविर लगाया गया जिसमें डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना के 50 खाते, पीपीएफ के 15 खाते एवं आईपीपीबी के 5 खाते खोले गए। शिविर में डाक अधीक्षक रामवीर शर्मा ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना का खाता बहुत अच्छा है सरकार की ओर से यह बेटियों के लिए सबसे अच्छी योजना है। इसमें अमीर गरीब सभी खाता खोल सकते हैं। इससे बेटियों के आर्थिक समृद्धि का रास्ता खुल सकेगा। ऐसी योजनाओं के माध्यम से पिता को भविष्य में शादी के समय होने वाली परेशानियों से काफी राहत मिलेगी। रोहित गुर्जर मानपुर प्रधान डाकघर धौलपुर ने कहा इस योजना क तहत 10 वर्ष की बालिकाओं का खाता खोला जाता है। इसमें 250 रुपये से डेढ़ लाख तक जमा किया जा सकता है। 21 वर्ष में पूरा होने पर भुगतान किया जाएगा। कार्यक्रम के अयोजन कर्ता श्री अजय गर्ग निदेशक ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल जिन्होंने अपने विद्यालय में इस कार्यक्रम को आयोजित करवाया और डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को अभिभावकों तक पहुंचाने का शानदार कार्य किया। इस मौके पर ब्रजेश शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, जयसिंह गुर्जर, प्रमोद, वीरेंद्र रामहरी अन्य डाक कर्मी मौजूद रहे।
