सेवा की परंपरा रहेगी बरकरार, अग्रवाल समाज सम्मेलन में लिया गया संकल्प | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

सेवा की परंपरा रहेगी बरकरार, अग्रवाल समाज सम्मेलन में लिया गया संकल्प | New India Times

जामनेर तहसील के शेंदुर्नी सदर में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर, जलगांव जिला अग्रवाल समाज संगठन तथा अग्रवाल समाज शेंदुर्नी के तत्वावधान में जिला स्तरीय अग्रवाल समाज संमेलन का आयोजन किया गया. जिसमे “समाज सेवा की परंपरा बरकरार ” रखने का प्रस्ताव सर्व संमती से पारित किया गया. पारस मंगल भवन में आयोजित इस संमेलन मे अग्रवाल समाज के डॉक्टर तथा CA बने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. संमेलन में दिव्यांगों के लिए निःशुल्क जांच तथा आपरेशन पंजीकरण एवं कृत्रिम अंग नाप शिविर की उपलब्धि महत्वपूर्ण रही जिस से दिव्यांगों को मदत की जानी है. हर तीन महीने के बाद होने वाले संमेलन का आयोजन कोरोना के कारण नहीं हो सका था. संमेलन की प्रस्तावना गोविंद अग्रवाल ने की. पवन मित्तल ने जिला संगठन द्वारा बीते सात सालों मे किए गए कामकाज का ब्योरा पटल पर रखा . कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने संगठन के सन 2021 तक के आर्थिक गतिविधियो के विषय मे रिपोर्ट पेश की . महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने 4 व 5 जून को धुलिया मे होने वाले आगामी राज्यस्तरीय अग्रवाल समाज अधिवेशन की रूपरेखा स्पष्ट की . शेंदुर्नी मे आयोजित संमेलन के लिए जिला अग्रवाल समाज अध्यक्ष पवन मित्तल , महामंत्री डॉ सुरेश अग्रवाल , अमित अग्रवाल , विनोद अग्रवाल , घनश्याम अग्रवाल , राजमल अग्रवाल , बजरंगलाल अग्रवाल , गोपाल अग्रवाल , जतिन अग्रवाल , कैलास अग्रवाल , दिलीप अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल , सीताराम अग्रवाल , मुरारीलाल टीबरेवाल , मनोज अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल समेत जिलाभर से पधारे गणमान्य मान्यवर उपस्थित रहे. सूत्रसंचालन डॉ सुरेश अग्रवाल ने किया . संमेलन मे जिला बैंक पर नियुक्त संचालक घनश्याम अग्रवाल तथा MIDC पाचोरा इकाई पर मनोनीत पूनमचंद मोर , मुकेश अग्रवाल इनको सम्मानित किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version