सफाई कर्मियों को मिठाई खिलाकर मनाया गया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन | New India Times

रहीम शेरानी/कादर शेख, थांदला/झाबुआ (मप्र), NIT:

सफाई कर्मियों को मिठाई खिलाकर मनाया गया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन | New India Times

अटल सामाजिक सेवा संस्थान मध्य प्रदेश भारतीय गोरक्षा जिला झाबुआ, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया संभाग इंदौर झाबुआ थांदला इकाई द्वार प्रधान कार्यालय पर भाजपा प्रदेश संगठन प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के आह्वान पर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस को सेवा के रुप में मनाते हुए थांदला प्रधान कार्यकाल एमजी रोड पर सफाई कर्मचारी सेवकों को संस्था की प्रदेश संचालक एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक, गौ संरक्षक राधेश्याम रावल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, गोरक्षा जिला अध्यक्ष राजू धानक मोहन परमार आदि कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया!

धानक ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का जन्मदिन की बधाई देकर उनके नेतृत्व में भारत में प्रदेश का गौरव कई कीर्तिमान स्थापित किए व मोदी और शिवराज के नेतृत्व में विश्व में भारत का गौरव बढ़ा, आप स्वस्थ रहें खुश रहें प्रसन्न रहें और आपके नेतृत्व में भारत और प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर रहें यही कामना ईश्वर से करते हुए शुभकामनाएं और बधाई दी!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version