वकील पर हमला करने व गोली चलाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, एक आरोपी फरार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​वकील पर हमला करने व गोली चलाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, एक आरोपी फरार | New India Timesग्वालियर के पडाव थान अंतर्गत 11 जुलाई की रात 11 बजे एडवोकेट शर्मा को चार लोगों ने घेरकर मारपीट दी थी व कट्टे से गोली चलाई थी। इस मामले में पड़ाव पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर चार लोगों को नामजद किया था, जिन्हें मुखविर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया।

वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया और उनसे कट्टा भी बरामद किया है जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस अब फरार आरोपी के तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबित यह वारदात रुपये के लेनदेन को लेकर हुई थी।

By nit

Exit mobile version