आम आदमी पार्टी की प्रदेश यूथ कार्यकारणी एवं अध्यक्षों की हुई बैठक | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

आम आदमी पार्टी की प्रदेश यूथ कार्यकारणी एवं अध्यक्षों की हुई बैठक | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सुभाष नगर फाटक स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की प्रथम यूथ प्रदेश कार्यकारणी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुये। वहीं इसकी अध्यक्षता पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष संदीप शाह ने की।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा ही हर देश, समाज और संगठन की ताकत, रीढ़ व भविष्य होते हैं।अगर देश को सकरात्मक राष्ट्रवाद युक्त व भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है तो आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाना है और यह सिर्फ युवा शक्ति के जोश, जुनून और जज़्बे से ही किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि अपना और देश का भविष्य सुधारने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़कर इस दिशा में काम करें। वहीं संदीप शाह ने उपस्थित दर्जनों पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि पार्टी 13 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रदेश स्तरीय यूथ जिला संगठन विस्तार एवं रोजगार संवाद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसी अभियान के तहत शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह के बलिदान दिवस पर 23 मार्च को पार्टी प्रत्येक जिला मुख्यालय पर शहादत दिवस मनायेगी और बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर रोज़गार संवाद यात्रा के दौरान डाटा इकट्ठा करके समापन के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा एंव बेरोजगारों की डाटा इकट्ठा करके मुख्यमंत्री जी को भेट करेंगें साथ में यूथ सदस्यता अभियान एंव टोल फ्री मीस्डकाल नंबर जारी करेंगे जिसमें प्रदेश भर के लाखों यूथ कार्यकर्ताओ को जोडा़ जायेगा। शाह ने यह भी बताया कि पार्टी की यूथ विंग का प्रसार तहसील स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की जा रही हैं।

इस बैठक में सुनील चौधरी- प्रदेश संगठन सचिव युथ विंग, विमलेश आर्वी- प्रदेश प्रवक्ता युथ विंग, हेमन्त आहूजा- प्रदेश प्रवक्ता यूथ विंग, ओसामा इकबाल- प्रदेश सह सचिव यूथ विंग, मोनू रजक- प्रदेश सह सचिव यूथ विंग, पारस गुर्जर, शुभम सिंह बघेल, हरिशंकर साहू, सांतनू पाटीदार,आशीष खतरकर अन्य सदस्यगण आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article