मेला घूमने के बाद दोस्तों ने दोस्त को खाई में दिया धक्का, लहगड़ुआ में खाई में मिला शव, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/ मो. मुजम्मिल, तामिया/भोपाल (मप्र), NIT:

मेला घूमने के बाद दोस्तों ने दोस्त को खाई में दिया धक्का, लहगड़ुआ में खाई में मिला शव, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

शिवरात्रि का मेला देखने गए दो युवकों ने लौटते समय अपने दोस्त को खाई में धक्का दे दिया। परासिया निवासी 35 वर्षीय राकेश डहेरिया उर्फ टापरी का शव तामिया रोड की खाई में शुक्रवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
परासिया एसडीओपी अनिल शुक्ला ने बताया कि मृतक परासिया के वार्ड 8 में मयूर वैन के समीप का निवासी था। एक मार्च को वह अपने दोस्त वार्ड क्रमांक 9 परासिया निवासी जानू और गैरेज चलाने वाले देवा उर्फ दीपक के साथ जामई मेला देखने गया। यहां से वे लौटते हुए तामिया गए। तामिया से आकर लहगड़ुआ में इन्होंने मस्ती की और डांस किया। वापस परासिया आते समय इन लोगों ने परासिया तामिया मार्ग पर लाहगाड़ुआ हनुमान मंदिर के पास बैठकर शराब पी। शराब पीने के दौरान शाम को इनका विवाद हुआ। विवाद के बाद मृतक राकेश को धक्का देकर ये लोग वापास आ गये।
चूंकि मृतक अंतिम समय में दोनों आरोपियों के साथ देखा गया था इसलिए इनसे हिकमत अमली से पूछताछ की गई। पूछताछ में इन्होंने खाई में धक्का देने की बात बताई। शुक्रवार सुबह परासिया टीआई प्रतीक्षा मार्को और जामई पुलिस ने आरोपियों के साथ जाकर शव को खाई में बरामद किया।
मृतक ने लहगडुआ से घर वीडियो भेजकर कहा था कि देख कैसा लग रहा हूँ। खाना बनाकर रखना और फिर वह वापस नहीं आया।

By nit

Exit mobile version