शातिर बदमाश को साथियों के साथ हुआ गिरफ्तार, अवैध असलहा व कारतूस बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शातिर बदमाश को साथियों के साथ हुआ गिरफ्तार, अवैध असलहा व कारतूस बरामद | New India Times

कोतवाली पुलिस ने शातिर बदमाश चंदन मिश्रा को साथियों सहित गिरफ्तार कर अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया है.

संदीप मिश्रा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रांजल सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक वेरी चौकी, उप निरीक्षक संतोष कुमार चौकी प्रभारी अजीजगंज, श्रीपवार, आदेश कुमार, रजत कुमार, विमल कुमार, हर्षित कुमार आदि पुलिस टीम ने शातिर बदमाश चंदन मिश्रा उर्फ हर्षित मिश्रा मोहल्ला हयातपुर को उसके साथी राजू कठेरिया मोहल्ला हयातपुर, दिलीप कुमार उर्फ शाखा मोहल्ला हयातपूरा को खान्नौत नदी के करीब बने मंदिर से गिरफ्तार कर अभियुक्तों के पास से 15 बोर के तमंचे व कारतूस बरामद किया है।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना चंदन मिश्रा, दीपक कुमार, राजू कठेरिया को गिरफ्तार किया गया है, इसमें से चंदन मिश्रा का अपराधिक इतिहास है, उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट सहित कई अन्य मुकदमे दर्ज हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article