पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शुक्रवार 4 फरवरी 2022 को “नेहरू युवा केंद्र धार मध्य प्रदेश” युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में 2022 स्थान पीजी कॉलेज धार के तत्वाधान में कार्यक्रम रखा जिसमें गायक कलाकार मयाराम परमार व साथियों द्वारा समरथ निर्गुण कबीर भजन मंडली उकाला द्वारा संविधान लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं.

भजनों के माध्यम से मंडली द्वारा संविधान के अनेकों अनुच्छेदो पर गायन के द्वारा प्रस्तुति दी गई और संवैधानिक अधिकारों का उल्लेख समझाया आदिवासी अंचल की उकाला पहाड़ी क्षेत्रों में बसने वाली कबीर भजन मंडली अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से गांवों में अपनी अलख जगाकर गांव गांव में जनजागृति और हक अधिकार को समझाने की कोशिश जारी है. आज भारत सरकार द्वारा आयोजित नेहरु युवा केंद्र धार में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक कलाकार मयाराम परमार, डॉक्टर अनिल परमार, नरेंद्र पटेल, दितीया पटेल, संजय डोड़ियार, कमलेश पटेल, छतर परमार, भूरी पटेल,विजय पटेल आदि द्वारा सराहनीय प्रस्तुति दी गई. इस उपरांत आयोजन समिति द्वारा शानदार प्रस्तुति को लेकर सम्पूर्ण भजन मंडली को सम्मानित किया।
